शमशाबाद : उच्चाधिकारियों के शमशाबाद: स्मार्ट मीटर से कटे कनेक्शनों की जाँच में पकड़ी गई बिजली चोरी, दो पर FIR दर्जनिर्देशानुसार विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को ग्राम शक्कन में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्मार्ट मीटर के जरिए कटे हुए कनेक्शनों की भौतिक स्थिति जांची गई, जिसमें दो ग्रामीण अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। विभाग द्वारा इनके विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट थाना, कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है विद्युत टीम ने गांव में कुल 15 कटे हुए कनेक्शनों की विस्तार से जांच की। जाँच के दौरान अवैध उपभोग दयाशंकर पुत्र दयाराम और महेश चंद्र पुत्र राम भरोसी स्मार्ट मीटर से कनेक्शन कटने के बावजूद अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए।
मौके पर सुधार: टीम की सख्ती को देखते हुए दो उपभोक्ताओं ने तत्काल अपना बकाया जमा कर मीटर रिचार्ज कराया।
चेतावनी: विभाग ने स्पष्ट किया है कि कटे हुए कनेक्शनों पर अवैध रूप से बिजली जलाना अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जाँच टीम में शामिल रहे अधिकारी
इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी (SDO) शमशाबाद विकास नाथ तिवारी ने किया। टीम में मुख्य रूप से विनेश यादव (अवर अभियंता,संदीप बाबू (TG-2)
संविदा कर्मी: हाकिम सिंह, यशपाल, आकाश एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे विद्युत विभाग ने क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे अपने बिलों का समय पर भुगतान करें और किसी भी प्रकार के अवैध विद्युत विच्छेदन या बाईपास का सहारा न लें।
