शमसाबाद में हजरत सैयद खैराता अली शाह के उर्स पर दिग्गज कव्वालों के बीच हुआ महा-मुकाबला.. India Now ​

Published on: 06-04-2026

​शमसाबाद। क्षेत्र के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैयद खैराता अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। उर्स के इस मुबारक मौके पर दरगाह कमेटी द्वारा स्थानीय दरगाह ग्राउंड में दो दिवसीय विशाल कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ​इस महा-मुकाबले में देश के जाने-माने कव्वालों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमवार को कलाकार गुलाम वारिस और सुलतान नाजा कब्बालों ने शिरकत की ​उर्स और कव्वाली का यह आयोजन दो दिनों 6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलेगा इस दौरान ​अराकीने कमेटी, शमसाबाद (आगरा) के सदस्यों ने क्षेत्र की तमाम अवाम और जायरीन से अपील की है कि वे इस रूहानी महफिल में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करें और उर्स की बरकतों से मालामाल हों। प्रशासन और कमेटी द्वारा जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस उर्स के मौक़े पर सद्दीक, अज्जू कुरैशी,वकील, अंसार पहलवान,याशीन, समीम चौधरी, इरफ़ान, सब्बू, मिंधी, आमीर खान आदि उपस्थित रहे

Indian Now Today: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media