शमसाबाद : विद्युत चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published on: 28-03-2026

आगरा। शासन के निर्देशों के क्रम में विद्युत विभाग और पुलिस प्रवर्तन दल ने बिजली चोरों के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम गढ़ी शक्कन एवं झारपुरा में एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने पाया कि पांच उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से कनेक्शन कटने के बावजूद अवैध तरीके से सीधे तार डालकर विद्युत का उपभोग कर रहे थे। विभाग ने इन सभी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना, कमला नगर में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​नामजद आरोपी: बलवीर पुत्र मानिकचंद,विजेंद्र सिंह पुत्र महेश बाबूगि,रीश चंद्र पुत्र होती लालसु,शील पुत्र हाकिम सिंह,शीला देवी पत्नी श्रीपाल

​कार्यवाही में शामिल रही टीम

​इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी (शमशाबाद) विकास नाथ तिवारी एवं प्रवर्तन दल आगरा के प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। टीम में मुख्य रूप से विद्युत अवर अभियंता (शमशाबाद) विनेश यादव, राकेश कुमार (TG-2), एवं संविदा कर्मी आकाश।

​पुलिस बल: उप निरीक्षक विजय कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल विपुल, एवं महिला आरक्षी रितु मिश्रा।

​विद्युत विभाग की अपील: विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। चोरी पकड़े जाने पर भारी जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

Indian Now Today: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media