हनुमान जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियाँ शुरू

Published on: 18-03-2026

 

 

​शमशाबाद। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कस्बे में भव्य हनुमान शोभायात्रा निकालने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस बड़े आयोजन की रणनीति बनाने के लिए पुराने दाऊजी मंदिर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से ​नई कार्यकारिणी का गठन:

वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। ठाकुर अजब सिंह को सर्वसम्मति से कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, उमेश गुप्ता को उपाध्यक्ष और वीरेश रघुवंशी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कमेटी में एक दर्जन से अधिक स्थानीय लोगों को पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। ​बैठक के दौरान नगर पालिका चेयरमैन ओमकरन अवनीश मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी, जिसके लिए अभी से रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ​पुराने दाऊजी मंदिर पर हुई इस बैठक में सोनू बजरंगी, डिम्पी बजरंगी, सौरभ जैन, मनीष गाँधी, अमित गुप्ता, पप्पू पंडित सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Indian Now Today: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media