आगरा: महिला अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए थाना एम.एम. गेट पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकत करने और उसे धमकाने के आरोपी फैजान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 24 फरवरी 2026 को प्रकाश में आया था, जब एक महिला ने थाना एम.एम. गेट पर शिकायत दर्ज कराई। वादिनी के अनुसार वह एक अस्पताल में काम करती है और उसकी 10 वर्षीय पौत्री अक्सर उसके साथ अस्पताल जाती थी। वहां काम करने वाले अभियुक्त फैजान कुरैशी ने बच्ची को लालच देकर और मोबाइल फोन का झांसा देकर उसके साथ एकांत में अश्लील हरकतें कीं। अभियुक्त ने बच्ची को डराया-धमकाया और शादी का झांसा भी दिया। जब बच्ची ने अपनी दादी को सब बताया, तो अभियुक्त ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 मार्च 2026 को आरोपी को यूरोलॉजी अस्पताल के पास से दबोच लिया। थाना प्रभारी अमर राणा के मुताबिक आरोपी का नाम फैजान कुरैशी पुत्र मुस्ताक कुरैशी बताया गया
रिपोर्ट – नवीन गोस्वामी

