शमशाबाद: शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र घायल

Published on: 15-03-2026

​शमशाबाद : थाना शमशाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितौरा निवासी कर्तव्य रघुवंशी पुत्र बृजेश रघुवंशी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीते 11 मार्च 2026 की शाम वह अपने पिता, छोटी बहन और माता के साथ एक निजी गाड़ी से शमशाबाद स्थित बीएस गार्डन में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। ​रात करीब 11:00 बजे जब परिवार खाना खाकर वापस घर जाने के लिए गार्डन से बाहर निकला, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। तहरीर के मुताबिक, कुंडोल डौकी निवासी अजय रघुवंशी और रजत रघुवंशी (पुत्रगण नवाब सिंह) ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के परिवार के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने धारदार हथियार (चाकू) से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में पीड़ित के पिता बृजेश रघुवंशी बाल-बाल बचे, लेकिन उनके चेहरे पर आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बहन के साथ भी अभद्रता की और शोर मचाने पर राहगीरों को इकट्ठा होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Indian Now Today: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media