श्री राजपूत करणी सेना ने फूंका मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला

Published on: 13-03-2026

 

​आगरा: थाना एकता क्षेत्र के कहरई मोड पर आज श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा की गई अत्यंत अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। ​इस अवसर पर राजपूत करणी सेना के आगरा मंडल अध्यक्ष, ठाकुर नरेन्द्र सिंह जसावत ने हुंकार भरते हुए कहा कि मर्यादा की सीमा लांघने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा मुख्यमंत्री की माँ बाद में हैं पहले वह एक गौरवशाली क्षत्राणी हैं। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है। यदि कोई भी हमारी मां-बेटी के सम्मान के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का दुस्साहस करेगा तो करणी सेना उसकी जीभ काटने का काम करेगी ​ठाकुर नरेन्द्र सिंह जसावत ने आगे कहा कि इस प्रकार की ओछी टिप्पणी न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि समस्त नारी शक्ति और समाज की अस्मिता पर प्रहार है। प्रशासन को ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा संगठन अपने स्तर पर ईंट से ईंट बजाने को तैयार है। इस दौरान वीरेश रघुवंशी,यशपाल रघुवंशी, संदीप रघुवंशी, अंकुर पाराशर, प्रमोद राजपूत, अनुभव दीक्षित, नितिन,सोनी, प्रिंस आदि मौजूद रहे

रिपोर्ट- अजय शर्मा

Indian Now Today: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media