आगरा: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड को कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Published on: 17-03-2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी कर घर लौट रहे एक होमगार्ड की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब होमगार्ड अपनी मोटरसाइकिल से वापस जा रहे थे और पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।​मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह पुत्र चेतराम के रूप में हुई है, जो ग्राम शाहपुर टूला थाना शमशाबाद के निवासी थे। वीरेंद्र सिंह आगरा के कंपनी 9 नगर में होमगार्ड के पद पर तैनात थे जानकारी के मुताबिक बीरेंद्र अपनी ड्यूटी समाप्त कर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग संजय पैलेस से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सुभास मूर्ति चौराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक इन्नोवा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। ​पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक के पुत्र विष्णु कुमार ने रकाबगंज थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश की जा रही है

Indian Now Today: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media