तरुण हत्याकांड के विरोध में फूटा आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Published on: 14-03-2026

शमसाबाद । दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरुण कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में आज स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने गहरा रोष व्यक्त किया तथा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष आर्य के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। जो दाऊजी मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ गांधी चौराहे पर पहुंचा। कैंडल मार्च में तरुण के हत्यारों को फांसी दो।प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कस्बा इंचार्ज प्रभाकर सागर को दिया।ज्ञापन में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। दिए गए ज्ञापन के अनुसार, बीती 4 मार्च 2026 को दिल्ली के उत्तम नगर में 26 वर्षीय तरुण कुमार की पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि यह कृत्य “जिहादी मानसिकता” से प्रेरित था। इस घटना के विरोध में आज युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए प्रशासन तक अपनी आवाज पहुँचाई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और दिल्ली सरकार से मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।पीड़ित परिवार को उचित न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए। देशद्रोही मानसिकता रखने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानून के तहत कार्रवाई हो। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से आशीष आर्य, अजयपाल सिंह, भगत सिंह, कन्हैया धाकरे, संतोष धाकरे,शिवम चौहान, खामानी चक,सभानंद खटीक, सनी खटीक, ललित खटीक, रवि, बृजेश कुमार, किशन, सुमित कुमार और पिंकू कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।

Indian Now Today: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media