IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 17 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाकर बना दिया महारिकॉर्ड

Published on: 29-04-2025

Vaibhav Suryavanshi IPL 2025 Fastest Half Century; GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने किसी भारतीय द्वारा और सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट से जीत में बड़ी भूमिका निभाई. राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा जो आईपीएल 2025 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया. आरआर ने आईपीएल 2025 में जीटी के खिलाफ 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की. आरआर ने 5 ओवर में 81 रन बिना किसी विकेट गवांए पहुंच गए. सूर्यवंशी ने इशांत शर्मा के एक ओवर में 28 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर दुनिया के सबसे कम उम्र में टी20 फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है.

इस रिकॉर्ड लिस्ट में वैभव के बाद हसन ईसाखिल का नाम आता है, जिन्होंने 15 साल और 360 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी. तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के आसिफ मुजजई हैं, जिन्होंने *16 साल और 37 दिन* की उम्र में टी20 क्रिकेट में अर्धशतक जड़ा था.

टी20 इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी 

14 वर्ष 32 दिन – वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

15 वर्ष 360 दिन – हसन ईसाखिल (बूस्ट डिफेंडर्स)

16 वर्ष 37 दिन – आसिफ मुसाजई (स्पीन घर टाइगर्स)

Indian Now Today: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media